फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बदलने से पहले खुद को बदलना जरूरी : डॉ. रेनू

Sun, 29 Mar 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संजना
विज्ञापन
ऊना। समाज को बदलने से पहले खुद को बदलना होगा और अपनी पहचान बनाना समाज में बहुत जरूरी है। यह बात डीसी ऊना जतिन लाल की पत्नी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. रेनू सहरावत ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में खास बनने के लिए जज्बा होना चाहिए। जो बंदिश और अनुशासन में रहकर अपने समय का सदुपयोग करता है, वह हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए और आज की भागदौड़ भरी दुनिया में अपनी फिटनेस की ओर जरूर ध्यान देना चाहिए। योग, व्यायाम सहित अन्य खेलकूद गतिविधियों में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ रहे चलन से विद्यार्थियों को अपने आप को दूर रखना होगा।
विज्ञापन

तभी सही तरीके से अपना ध्यान पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने का मतलब है, परिवार को सपोर्ट करना है, अगर कोई पढ़ा-लिखा होने के बावजूद भी परिवार को सपोर्ट नहीं करता है तो ऐसी पढ़ाई करने का कोई फायदा नहीं है। आज के दौर में किसी पर भी डिपेंड मत बनो। स्वरोजगार से जुड़ो या स्टार्टअप करो ताकि आप भी अपने परिवार के लिए अहम योगदान दे सकें। एआई के दौर में युवा पढ़ने-लिखने की आदत भूल चुके हैं और अपने दिमाग को दूसरे पर डिपेंड कर दिया है। ऐसा न करें, बौद्धिकता और रचनात्मक सोच से ही नए-नए बदलाव आते हैं। यह तभी संभव है जब विद्यार्थी अपनी सोच को व्यावहारिक रूप देता है।
सोशल मीडिया में टाइम वेस्ट न करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूर करें। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की। छात्रा आंचल पटियाल का कहना है कि कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थी जीवन में अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें।

संजना

संजना

संजना

संजना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें