फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनेरन में नकाबपोशों ने पीटा वकील, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के कुनेरन गांव में वकील के साथ चार नकाबपोश बाइक सवारों ने मारपीट की। इस संबंध में वकील ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। रजिंदर सिंह परमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी कुनेरन में शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह खाना खाने के बाद घर के नजदीक चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन की तरफ घूमने निकला था। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग आए। उन्होंने चेहरे ढके हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने उसे पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद उन लोगों ने बेसबाल बैट से हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट की और मौके से भाग गए। इस संबंध में अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें