दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के समीप गांव अम्बोआ में महिला की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज़ किया गया है। महिला ने अपने ही जेठ, जेठानी पर उसके पति और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा देवी जब फर्श डाल रही थी तो उसकी जेठानी ने उसे काम करने से रोका और इसी दौरान जेठानी ने उसके पति पर डंडे से प्रहार कर दिया। इतनी ही देर में जब वे घर जाने लगे तो रास्ते में उसके और उसके पति के साथ उसकी जेठ सोहन लाल, जेठानी सरोज देवी पत्नी गौरव पुत्र सोहन लाल, राहुल पुत्र सोहन लाल ने डंडे से मारपीट की। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद