फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस्सी के विद्यार्थियों ने ली आधुनिक मशीनरी की जानकारी

विज्ञापन
हिम गौरव आईटीआई में भ्रमण के दौरान उपकरणों की जानकारी लेते बस्सी स्कूल के छात्र । स्त्रोत : संव - फोटो : 1
विज्ञापन
ऊना। हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बस्सी के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध आधुनिक तकनीक एवं मशीनरी की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई के प्रशिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड्स में प्रयुक्त आधुनिक मशीनों के कार्य, उपयोग एवं उनके औद्योगिक महत्व के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने मशीनों को नजदीक से देखकर तकनीकी शिक्षा के प्रति गहरी रुचि दिखाई और अनेक प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

संस्थान के महा प्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय से आए हुए वोकेशनल अध्यापकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें