फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामपुर में जल भवन की बेसमेंट का कार्य पूरा, एक साल में बनकर होगा तैयार

Sun, 29 Sep 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले एक वर्ष में बनकर तैयार होगा तीन मंजिला भवन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कर रहा भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नजदीकी रामपुर में जल भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। हरोली-रामपुर पुल के पास बन रहे इस भवन को जल शक्ति विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष के अंत तक यह भव्य बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जल शक्ति विभाग ऊना का सर्कल अधीक्षण अभियंता कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों की टीम इसी कार्यालय से विकास की गाथा लिखेंगे। जल शक्ति विभाग ऊना की ओर से इस भवन पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। हालांकि बीच में बरसात के चलते इसका निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मौसम खुलते ही भवन का आगामी कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इस बड़े कार्यालय की बेसमेंट का कार्य संपन्न कर लिया गया है।
बीते माह जून में जल शक्ति विभाग ने इस भवन का निर्माण कार्य शुरू किया था। तीन मंजिला भवन के निर्माण के बाद विभागीय अधिकारियों का बैठना इसी कार्यालय में होगा। फिलहाल ऊना के पुराने मिनी सचिवालय भवन में विभागीय अधिकारी सर्किल कार्यालय चला रहे हैं, जबकि यह भवन वर्षों पुराना है। यही वजह है कि पुराने सर्किल कार्यालय भवन से अन्य विभाग नए मिनी सचिवालय में शिफ्ट कर चुके हैं, लेकिन जल शक्ति विभाग को अभी नए भवन तैयार होने के लिए लगभग एक वर्ष का इंतजार करना होगा। जल भवन के बनने के बाद यहां जल शक्ति विभाग ऊना के सर्किल कार्यालय से जुड़े अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, डिजाइन आदि विंग के करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्टॉफ यहीं से सेवाएं प्रदान करेगा। कार्यालय को लगभग हरोली रामपुर पुल के पास रामपुर में करीब 19 कनाल भूमि पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रामपुर में जल भवन का कार्य प्रगति पर है। अगले एक वर्ष तक इसके बचे कार्य को पूरा करने की योजना है, ताकि विभाग को जल्द यह कार्यालय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध हो।
-इंजी. नरेश कुमार धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें