फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकिंग सेवाएं दिनभर रहीं ठप, बोले- मांगें नहीं मानी तो उग्र होगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का असर जिले भर में देखने को मिला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर ऊना जिले के सभी सरकारी बैंक मंगलवार को बंद रहे, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यूएफबीयू ऊना के नेता अंजनी कुमार की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई ऊना मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अंजनी कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिन कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद केंद्र सरकार इस मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। एक दिवसीय हड़ताल के कारण जिले में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। हड़ताल की मुख्य मांग मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ हुए समझौते को तुरंत लागू करना है, जिसमें सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव शामिल है। वर्तमान में बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को महीने के शेष दो सप्ताह छह दिन कार्य करना पड़ता है। यूनियन सदस्यों ने तर्क दिया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), एलआईसी और अधिकांश सरकारी कार्यालयों में पहले से ही पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साप्ताहिक कार्य घंटे बनाए रखने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन लगभग 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने पर भी वे सहमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो यूनियन आगामी दिनों में और कड़े आंदोलन तथा हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर जिले के विभिन्न सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें