फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों कर्मियों की हड़ताल, जनता बेहाल

Tue, 28 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊना।
विज्ञापन
संतोखगढ़ में हड़ताल के चलते बंद बैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला भर में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की संस्था यूनिफाइड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को हड़ताल रही। इस दौरान सभी बैक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्टेट बैंक ऑफ पटियाल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते जिला भर में बैंक बंद होने से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस वजह से लोगों को कैश भटकना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक बंद होने के बावजूद लोगों को दिन भर बैंकों के चक्कर काटते हुआ देखा गया। इसके अलावा एटीएम में भी कैश न होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। खासकर व्यापारी वर्ग को इससे भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

यूएफबीयू के जिला संयोजक उमेश ठाकुर ने बताया कि सरकार के जनविरोधी बैंक सुधारों के खिलाफ और नोटबंदी की घोषणा के बाद बैंक कर्मियों के किए गए अतिरिक्त कार्य के मुआवजे की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की गई है।
विज्ञापन


इसमें राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के तामाम अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मुकेश दुरेजा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों के लंबित मुद्दे, ऋण की रिकवरी संबंधी मुद्दे, उपयुक्त भर्ती, नवंबर 2017 में शुरू होने वाले वेतन मुद्दे हड़ताल रखने का मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान स्टेट बैंक ऑफ पटियाल के विजय कुमार ने कहा कि सभी मुद्दों पर सभी बैंक यूनियन एकमत होकर हड़ताल पर हैं।

अगर सरकार मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाती है, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राज कुमार डोगरा, बीडी शर्मा, पंकज, सौरव, राजेश, डेकी संधू, नरेंद्र, हिमंाशु, विजय, हिमांशु, सुभाष, चंचल, सपना, अंजनी शर्मा, विकास, प्रकाश ठाकुर और सुरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें