फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एकमात्र सरकारी बस के सहारे बंगाणा से सिहाणा रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी वाले दिन बसें बंद होने से लोगों को पेश आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

क्षेत्र में चलने वाले बस में अक्सर देखने को मिलती है भारी भीड
ग्रामीणों ने अतिरिक्त बस चलाने की सरकार और विधायक से उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना की सोलहसिंगी धार पर स्थित पीपलू सुकडियाल, चमयाडी, सिहाणा सहित अन्य पंचायतों के लोगों का आवागमन एकमात्र सड़क मार्ग पर ही निर्भर है। यह सड़क सिंगल रूट होने के कारण बारिश के मौसम में अत्यंत जोखिमभरी हो जाती है। अधिक वर्षा होने पर ल्हासा गिरने या पेड़ गिरने की स्थिति में यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है।
बंगाणा से पीपलू सुकडियाल, चमयाडी, सिहाणा होते हुए बड़सर तक पहुंचने के लिए लगभग 30 किलोमीटर का सफर इसी मार्ग से तय करना पड़ता है। दूसरा कोई वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण इन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग घने जंगल और हरे-भरे क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे आपात स्थिति में सहायता मिलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस सड़क पर केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं। छुट्टी के दिनों में अक्सर बस सेवाएं बंद रहती हैं, जिससे लोगों का सफर करना अत्यंत कठिन हो जाता है। क्षेत्र में चलने वाली बसों में अक्सर अत्यधिक भीड़ देखी जाती है। ऐसे में यदि बस न आए तो लोगों के पास यात्रा का कोई साधन नहीं बचता।
स्थानीय लोगों ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस रूट पर एक अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बड़सर या बंगाणा बाजार पहुंचने के लिए बस ही एकमात्र साधन है और उसके बंद होने पर उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पीपलू निवासी राज कुमार मनकोटिया ने बताया कि यदि हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक और बस इस रूट पर शुरू की जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और बसों में भीड़ भी कम होगी। इससे बंगाणा या मैहरे महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बंगाणा से दोपहर तीन बजे चलने वाली बस में छात्रों को पूरे रास्ते खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे आम जनता को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

रिशु वनियाल का कहना है कि पीपलू सुकडियाल, चमयाडी, सिहाणा से बड़सर पहुंचने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है। इस रूट पर केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जिनमें अक्सर भारी भीड़ रहती है। छुट्टी के दिनों में बसें बंद होने से लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि इस मार्ग पर एक अतिरिक्त बस चलाई जाए, तो क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें