फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा अस्पताल में डॉ. दिशा पटियाल ने संभाला कार्यभार

Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। सिविल अस्पताल बंगाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिली है। अस्पताल में नई चिकित्सक के रूप में डॉ. दिशा पटियाल ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

डॉ. दिशा पटियाल सेवानिवृत्त कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल की पुत्री हैं और उनका संबंध बंगाणा क्षेत्र के गांव हटली पटियाला से है। स्थानीय क्षेत्र की बेटी के अस्पताल में चिकित्सक के रूप में नियुक्त होने पर लोगों ने खुशी जताई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में एक और चिकित्सक की तैनाती से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही अस्पताल में कार्यरत अन्य चिकित्सकों का कार्यभार भी कम होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें