फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुटलैहड़ के समलाडा में तीन लाख से बैडमिंटन मैदान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

खिलाड़ियों में खासा उत्साह, युवाओं को मिली खेल सुविधा
स्थानीय युवा और आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी कर सकेंगे नियमित अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पंचायत जसाणा के समलाडा गांव में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन मैदान बनकर तैयार हो गया है। इस खेल सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।


लंबे समय से गांव में आधुनिक खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने से खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। नवनिर्मित मैदान को आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें समतल और मजबूत फर्श, उचित ड्रेनेज व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


इस सुविधा से न केवल स्थानीय युवा, बल्कि आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास कर सकेंगे। खेल मैदान के निर्माण से ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। समलाड़ा में बैडमिंटन मैदान बनने से युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का अवसर मिलेगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। पूर्व पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही सुविधा उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत होगी। भविष्य में यहां स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की भी योजना है, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा और सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल सुविधाएं ग्रामीण विकास में सहायक होती हैं। खेल मैदान न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुण भी विकसित करते हैं। समलाडा में बने इस बैडमिंटन मैदान को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह मैदान आने वाले समय में कई उभरते खिलाड़ियों की पहचान बनेगा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें