फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने बढेड़ा राजपूतां स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक स्कूल बढेड़ा राजपूतां में स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण करते उपायुक्त ऊना राघव शर्? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल बढेड़ा राजपूतां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राघव शर्मा ने स्कूल के नव निर्मित दो स्मार्ट क्लास रूमों की व्यवस्थाओं को जांचा।
इससे पहले भी स्कूल में तीन स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में इस स्कूल में कुल 403 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने स्कूल में बच्चों के लिए आवश्यक उपकरणों सहित अन्य संसाधनों तथा स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघव शर्मा ने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाने वाली शिक्षा बच्चों के काफी फायदेमंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई में काफी रुचि बनती है और विद्यार्थी पूरे मनोयोग से शिक्षा प्राप्त करते हैं। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिए अतिरिक्त शिक्षकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए ओपन एयर जिम खोलने की मांग की। इस पर डीसी राघव शर्मा ने जल्द ही ओपन एयर जिम खोलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीपीओ गगरेट-1 शाला देवी, जेई एसएसए विनय कुमार, सुशील कांग सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें