फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गूर की ताजपोशी के साथ मेहरबान हुए बड़ा देव कमरुनाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानों में झमाझम बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। जिला मंडी के आराध्य देव कमरुनाग की कृपा एक बार फिर दिखाई दी। वीरवार को नए गूर बोधराज की विधिवत ताजपोशी के तुरंत बाद मौसम बदल गया। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

नव नियुक्त गूर ने परंपरा अनुसार देव की मूर्ति को कल्या लगाई और तुरंत बाद आसमान से सफेद फाहे गिरने लगे। स्थानीय लोग इसे देवता की कृपा मान रहे हैं, क्योंकि कमरुनाग मंडी और प्रदेश में वर्षा के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कटवाल चिंत राम ठाकुर ने बताया कि ताजपोशी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिससे पूरे मंडी में ठंड बढ़ गई है। किसान और बागवान इस बारिश और बर्फबारी से खुश हैं, क्योंकि लंबे समय के सूखे के बाद यह उनकी फसलों और बागवानी के लिए राहत लेकर आई है। स्थानीय लोग मानते हैं कि गूर बदलते ही मौसम का बदलना आस्था और परंपरा की जीवंत मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें