फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिशु देखभाल पर छिड़ेगा जागरूकता अभियान शुरू

Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर नवजात और शिशुओं की सही देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन



अभियान को लेकर सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कराने को कहा गया है। इन शिविरों में गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।



शिविरों में विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शिशु के उचित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्तनपान के महत्व, स्वच्छता और संक्रमण से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही माताओं को शिशुओं में बीमारी के शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर उपचार कराने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को भी जोड़ा गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं और परिवारों को जागरूक करेंगी और उन्हें शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगी। ग्राम स्तर पर बैठकें और जागरूकता सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।



इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, कुपोषण की समस्या को दूर करना और बच्चों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करना है।







मातृ और शिशु देखभाल को लेकर जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इसका शेड्यूल घोषित किया जाएगा। -डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें