फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अशोक कालिया दोबारा बने दर्पण संस्था के अध्यक्ष

Tue, 26 May 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सामाजिक सरोकारों को समर्पित जिला ऊना की अग्रणी पंजीकृत साहित्यिक संस्था ‘दर्पण’ की साधारण सभा की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अशोक कालिया ने की।
विज्ञापन

बैठक के आरंभ में अध्यक्ष अशोक कालिया ने संस्था द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए साहित्यिक और सामाजिक कार्यों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अशोक कालिया को सर्वसम्मति से दोबारा संस्था का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रामपाल शर्मा को उपाध्यक्ष, रचना रानी को महासचिव, अलका चावला को कोषाध्यक्ष तथा रेशव वर्मा को सचिव निर्वाचित किया गया। इसके अलावा अनिल जसवाल, स्वप्ना जसवाल और डॉ. रजनीकांत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें