मंदिर कमेटी द्वारा किए गए है पुख्ता प्रबंध, हर प्रकार की मिलेगी सुविधा : प्रवीण
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में सावन मास के शुरू होते ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। सावन मास के प्रथम सप्ताह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई से शुरू हुए सावन मास मेलों में सदाशिव मंदिर में हर दिन श्रद्धालु बढ़-चढ़कर मंदिर में पहुंच रहे है। प्रवीण शर्मा ने सदाशिव मंदिर से जुड़े सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि 21 जुलाई को सदाशिव मंदिर परिसर में सावन मास का पहला धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें हिमाचल की गायक निशा शर्मा और पंजाब की बुलंद आवाज साजन अमृतसर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। आप सभी बड़ी संख्या में सादर आमंत्रित हैं। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मंदिर परिसर या अंदर किसी भी व्यक्ति को कोई नशा करके मंदिर अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। कमेटी की तरफ से उक्त व्यक्ति को पांच हजार का जुर्माना भी किया जाएगा।