फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग

Thu, 18 Jul 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पुलिस की भर्ती हुए लगभग तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस भर्ती का कोई अता-पता नहीं है। मिली जानकारी से पता चला है कि विभाग में कांस्टेबल पद के काफी पद रिक्त हैं। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में काफी समय से भर्ती न आने से रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं अमित धीमान, पंकज संधु, गिरीश वर्मा, सुधीर कौंडल, विनय कुमार, हरि राम, राजन डोगरा, अंकित कुमार, बंटी रणावत, संतोष कुमार, विक्की कुमार, बलजीत सिंह, सुमित शर्मा, अजय ठाकुर, अभिनय शर्मा, अभिषेक, अमित ठाकुर, अमित कुमार, रमन कुमार, शुभम मेहरा, प्रशांत ठाकुर, करण सिंह आदित्य ठाकुर, नवीन कुमार सहित कई स्थानीय युवाओं ने हिमाचल सरकार और विभाग से पुलिस भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की। युवाओं का कहना है कि भाजपा सरकार के समय 2021 में यह भर्ती हुई थी। उसके बाद पुलिस कांस्टेबल की भर्ती सिर्फ कागजों में ही हो रही है। हिमाचल सरकार और अन्य पुलिस अधिकारियों से निवेदन है कि पुलिस की भर्ती जल्द से जल्द निकाली जाए। अगर एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया नहीं होती है तो जितने भी युवा पुलिस भर्ती की तैयारी करने में लगे हैं, वह सब सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे। युवाओं का कहना है कि आए दिन भर्ती प्रक्रिया में देरी से युवाओं की उम्र निकलती जा रही है और हमें अपना भविष्य अंधकार में जाता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसलिए हिमाचल सरकार और पुलिस विभाग को पुलिस भर्ती शुरू करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू करना चाहिए, ताकि हमारे उज्ज्वल भविष्य को अंधकार में न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें