फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्क ड्रग पार्क की बिजली का हो रहा इंतजाम

Mon, 28 Sep 2026 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में प्रस्तावित उद्योगों को बिजली आपूर्ति देने के लिए टाहलीवाल में 220/33 केवी क्षमता के सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस सब स्टेशन का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शेष कार्य करीब दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके तैयार होने के बाद क्षेत्र में बड़े औद्योगिक लोड को बिजली उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।
टाहलीवाल स्थित बिजली बोर्ड के यार्ड की भूमि पर हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) की ओर से यह सब स्टेशन बनाया जा रहा है। टाहलीवाल में 220/33 केवी क्षमता का यह पहला सब स्टेशन होगा। जिले में इतनी क्षमता का दूसरा सब स्टेशन नैहरियां में है।
विज्ञापन

सब स्टेशन को भाखड़ा-जमालपुर हाइटेंशन लाइन से जोड़ा जाएगा। ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बिजली पहुंचने के बाद इसका 50 फीसदी हिस्सा बल्क ड्रग पार्क को और शेष बिजली बिजली बोर्ड को उपलब्ध करवाई जाएगी।
20 एमवीए आपूर्ति की व्यवस्था
बल्क ड्रग पार्क के लिए करीब 20 एमवीए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पर पहले ही काम किया जा चुका है। इसके लिए करीब 28.5 करोड़ रुपये की लागत का प्रावधान किया गया था और करीब 15 करोड़ रुपये जमा करवाए गए थे। पार्क में औषधि और एपीआई से जुड़ी औद्योगिक इकाइयां प्रस्तावित हैं। इसके लिए करीब 1405 एकड़ क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।
टाहलीवाल में सब स्टेशन का अधिकांश सिविल और तकनीकी कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य पूरा होने के बाद इसे ट्रांसमिशन नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। -हरमनजीत सिंह, एचपीपीटीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें