फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में चक्का जाम के कारण देरी से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के लाल बत्ती चौक पर श्री गुरु रविदासिया समाज की ओर से नेशनल हाईवे पर किए प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लाल बत्ती चौक पर करीब दो घंटे लगातार जाम के कारण निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को जाम खत्म होने के बाद ही विद्यालय से छुट्टी की गई। विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा परेशानी एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। हरोली, दुलैहड़, पंजावर सहित अन्य स्थानों से अभिभावकों राहुल, कमल, प्रिया, रोहानी, सपना, मीनाक्षी, अजय, दीया, शिखा, समीरा ने बताया कि उनके बच्चों को एक-डेढ़ बजे स्कूल से छुट्टी हो जाती थी, लेकिन शाम तीन बजे तक भी उनके बच्चे घर नहीं पहुंचे। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अभिभावकों ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल में संपर्क किया तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने ऊना में धरना प्रदर्शन के कारण विद्यार्थियों को अभी तक स्कूल से छुट्टी नहीं की है। इसके बाद दोपहर पौने दो बजे जाम खुलने के बाद स्कूली से विद्यार्थियों को छुट्टी की गई। शहर में ऊना-होशियारपुर रोड, ऊना-नंगल रोड और ऊना-हमीरपुर रोड पूरी तरह जाम रहा। साथ ही जाम में फंसे सैकड़ों यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें