फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को 12.46 करोड़ की मंजूरी

Tue, 17 Nov 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में बनने वाले राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 12 करोड़ 46 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इस परियोजना के लिए पहले पांच करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.46 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस तरह परियोजना की स्वीकृत राशि में 7.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

दस्तावेज के अनुसार, स्कूल भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) की ओर से करवाया जा रहा है और यह कार्य जारी है। परियोजना के लिए शिक्षा विभाग के बजट में निर्धारित प्रावधान के अनुसार ही वित्त वर्ष 2026-27 में खर्च करने की शर्त रखी गई है। साथ ही स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित निर्माण कार्य पर करने और जरूरत से अधिक राशि राज्य कोष में वापस जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि इस स्वीकृति से हरोली क्षेत्र में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है। स्कूल के तैयार होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें