फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपातकाल वार्ड को क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट करने को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को आपातकाल में मिलेंगी बेहतर सेवाएं
विज्ञापन


ब्लॉक का 60 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड को क्रिटिकल केयर (गहन चिकित्सा) ब्लॉक (सीसीबी) में स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। प्रबंधन को विभाग से इस संबंध में मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर बेहतर उपचार और आधुनिक मशीनों की सुविधा मिल सकेगी।
वर्तमान में आपातकाल वार्ड में केवल 10 बेड और एक माइनर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा है। जगह की कमी के चलते बड़े हादसों के समय मरीजों को ओपीडी की लॉबी में भी उपचार करना पड़ता है, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 50 बेड की व्यवस्था होगी। इसका निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यहां वार्ड को शिफ्ट करने के बाद गंभीर मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस उपचार मिल पाएगा। साथ ही वर्तमान आपातकाल वार्ड की खाली हुई जगह पर अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आपातकाल वार्ड को शिफ्ट किया जाना है। इसे लेकर मंजूरी मिल चुकी है। ब्लॉक का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस भवन में विशेष रूप से ट्रॉमा सेंटर की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें