फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू

Fri, 26 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य एवं केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निदेशालय ने सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर करवाने के निर्देश दिए।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए विद्यार्थी चार जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। संस्थान स्तर (एल-1) सत्यापन की अंतिम तिथि 17 सितंबर तथा द्वितीय स्तर (एल-2) सत्यापन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 रहेगी।
विज्ञापन

वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 31 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रथम स्तर सत्यापन की अंतिम तिथि 17 नवंबर तथा द्वितीय स्तर सत्यापन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तय की गई है।
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन भी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं के लिए पोर्टल एक जून 2026 से खुल चुका है।
प्री-मैट्रिक दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तथा पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास एजुकेशन छात्रवृत्ति योजना के लिए 31 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही संस्थान छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे, जिनके पास मान्य यू-डाइस, एआईएसएचई, एनसीवीटी अथवा एससीवीटी कोड उपलब्ध है।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने, ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें