बाल विकास परियोजना गगरेट में 13 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त चल रहे पदों के लिए आवेदन 13 दिसंबर, 2024 तक मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की पात्र महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज़ पर भरकर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में 13 दिसंबर शाम 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं। यह जानकारी बाल विकास अधिकारी गगरेट विजय कुमार ने दी। अभ्यर्थी को 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में उपस्थित होना अनिवार्य है।
योग्यता एवं मानदंड
विजय कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी की ओर से प्रमाणित, प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
यहां भरे जाएंगे पद
अपर कोआपरेटिव सोसायटी और मटियालिका संघनेई में एक-एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा रायपुर अपर बुखायपुर, रायपुर कुम्हार बस्ती, लोअर मंदवाड़ा, घनारी चांग बस्ती, पिरथीपुर महिला मंडल, पिरथीपुर लोहार बस्ती, मैदानगढ़, बडोह भटिटयां, हरिजन बस्ती, भरवाईं रोड, ओयल आश्रम, लोअर भंजाल-दो पठवाल, बाणदू-दो, कुआं वाला मुहल्ला और रोड साइड मवा कोहलां में आंगनबाड़ी सहायिकाओं से एक-एक पद भरा जाएगा।