फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्युत वोल्टेज बढ़ने से घरों में उपकरण जले

Wed, 19 Jun 2024 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के बडोआ गांव में स्थित छोटे ट्रांसफार्मर में सोमवार देर शाम को अचानक वोल्टेज बढ़ गई। इससे गांव के लगभग एक दर्जन घरों के उपकरण जल गए साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन




गांव वासियों में सुखदेव शर्मा का फ्रीज, छोटे लाल का पंखा, रामजी दास का पंखा, विजय शर्मा का पंखा तथा बल्ब, सतीश शर्मा का पंखा, रवि शर्मा के तीन बल्ब, विष्णु के घर का पंखा, सारांश शर्मा, सतपाल शर्मा, राज कुमार शर्मा सहित अन्य अन्य घरों के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से समय रहते बिजली उपकरणों को दुरुस्त करने की मांग की है।



उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में अचानक वोल्टेज बढ़ने से दिक्कत आई थी। जिसे ठीक करवाया जा रहा है। जल्द ही पुराने ट्रांसफार्मरों के स्थान पर नए लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। जैसे ही नए ट्रांसफार्मर का प्रावधान होता है तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें