फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोहर में पीलिया से एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
19 वर्षीय नवविवाहिता ने पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन

मृतकों का आंकड़ा 2 पहुंचा, मरीज 233 के पार
शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में पीलिया से एक और मौत हो गई है। ताजा मामले में नेहरा पंचायत के रौड़ी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया (पत्नी सौरव) ने पीजीआई में बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस मौत के साथ ही क्षेत्र में पीलिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है, जबकि मरीजों का आंकड़ा 233 के पार पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार शानिया को करीब एक सप्ताह पहले पीलिया के लक्षण दिखाई दिए थे। शुरुआत में उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती कर उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। वहां भी उसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना के बाद पूरे गोहर क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। क्षेत्र में 233 से अधिक लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं, जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके। उल्लेखनीय है कि पीलिया के मामले को लेकर बार एसोसिएशन गोहर ने सिविल सूट भी दायर किया है, जिसमें प्रशासन सहित कई विभागों को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन

नागरिक चिकित्सालय गोहर के प्रभारी डॉ. रविंद्र ठाकुर ने पीलिया से हुई मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाहिता पहले से ही पीलिया से ग्रस्त थी और उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें