फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदाबाद रैहन सदा यारियां पर मचा धमाल

Sun, 04 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
अभिनव स्कूल में बच्चों के साथ मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनव विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाबा शिवनाथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के स्टाफ सदस्यों और बच्चों ने मुख्यातिथि बाबा शिवनाथ का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य नीलम धीमान ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऐसा देश है मेरा, चिट्टे सूट ते दाग पै गया, जिंदा बाद रैहन सदा यारियां आदि पंजाबी गीतों पर भंगड़े की प्रस्तुति पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी आने वाले समय के कर्णधार हैं, जो आगामी समय में हरेक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 11 हजार रुपये तथा बच्चों को 250 कॉपियां और पाठ्य सामग्री बांटी। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर माता शुभनीत, प्रधानाचार्य नीलम धीमान, अवतार धीमान, शंभू पंडित, नाथा राम, राज कुमार, अरविंद जोशी, संजीव कुमार, उजागर सिंह, इंद्रजीत शर्मा, प्रवीण कुमारी, वीणा, महिंद्र कौर, डिंपल, आरती, सुदर्शना, ममता, सविता, हरभजन, मोनिका, संदीप, नितिका, पूजा, मंजू, कल्पना आदि मौजूद रहे।
ये बच्चे किए गए सम्मानित
पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि बाबा शिवनाथ ने अभय, कृतिका, रजनी, कृष, दिव्यांश, आदित्य, सिमरन, सोहना, विशाखा, दिलजीत, दीक्षा, कनिष्क, रोहित, खुशी, बलवीर, साहिल, इंद्रजीत, अनुज, गगन, प्रियंका, अवतार, गुरमुख, रितिका, कोमल, सार्थक, अतुल, गुरदीप, नीरज, रीना, अनमोल, अजय, गुलशन, प्रिया, अमन, विशाल, ईशा, मुनीश, अंशु, अंजू, साहिल, रियान, कमलजीत, तनवीर, नितिन, अक्षित, चिराग, सतिंद्र, रोहित, तनिष्क, अदिति, पंकज, नीरज, रुकविंद्र, नवनीत, दीपिका, मनप्रीत, हरप्रीत, खुशविंद्र, कोमल, श्रुति, निकिता, अक्षिता, खुशी, आशुतोष, रुद्रा, सक्षम, सिमरन, सुहाना, साहिल, वंश तथा हेमा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें