फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, बच्चों ने देशभक्ति के गीतों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बबलू बोले- कैप्टन अमोल कालिया की शहादत हमेशा रहेगी याद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंतपूर्णी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह की धूम रही। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों से समां बांधा। वहीं, पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। शहीद कैप्टन अमोल कालिया पर एक लघु नाटक पेश किया। छात्रों ने विशेष रूप से बनाई पेंटिंग विधायक बबलू को भेंट की। विधायक छात्रों को 500 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने विधायक को शॉल, टोपी और मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया ने माता रानी की फोटो देकर सम्मानित किया। विधायक बबलू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्कूल के बच्चों को सीखने को मिलता है और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमोल कालिया की शहादत को जनता कभी नहीं भूल सकती है। उनकी शहादत से हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। सरकार की उपलब्धियां के बारे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की ओर से कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसका असर आने वाले समय में दिखेगा। इस मौके पर छपरोह की प्रधान शशि कालिया, डूहल बंगवाला की प्रधान प्रतिभा, उपप्रधान प्रवीण कुमारी, सलोचना देवी, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें