राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोह में वीरवार को वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर की। अंजू और उसकी सहेलियों ने स्वागतम गीत की प्रस्तुति से मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने स्कूल परिसर में नए बने प्राथमिक स्कूल के भवन का उद्घाटन भी किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका, सुनयना, सुमन, रवीना काजल और शीतल ने ऐसा देश है मेरा गाने पर खूबसूरत प्रस्तुति दी। हरप्रीत और सुमन ने गुजराती गाने, हरप्रीत एंड पार्टी ने नचदियां अल्लड़ कवारियां गाने पर भंगड़े की प्रस्तुति दी। निमीषा, अदिति, विशाली और श्रेया ने मेरी उड़दी वेख फुलकारी कणकां दा रंग उड़ेया पंजाबी गीत की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गगरेट क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया गया है। कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के बारह स्कूलों को अपग्रेड किया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कॉमर्स तथा साइंस की शिक्षा को स्कूलों में उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य ऊषा चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया की पत्नी रेणू कालिया, साहित्यकार कृष्ण कुमार लद्दाखी, चमन लाल चौधरी, सोहन लाल चौधरी, रणजोध सिंह, देवी लाल, त्रिशला देवी, कुलदीप कुमार, अमरजीत, पूर्ण ठाकुर, केशव, संजय, सतिंद्र कुमार, करण सिंह, पवन कुमार, पुष्पा, विमला तथा सतपाल उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि ने अंजलि, बलबिंद्र सिंह, सुमन, रितिका, साहिल, रिया जसवाल, निमिशा, श्रेया, पलक, नेहा बंसल, रीता कुमारी, पूनम देवी, मोनिका, रशाद वीवो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।