फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अनिल वर्मा एनसीसी आर्मी विंग में बने लेफ्टिनेंट

Sun, 27 Oct 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल वर्मा एनसीसी आर्मी विंग में लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त करने के उपरांत एएनओ का पद ग्रहण किया।
प्रो अनिल वर्मा ने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी महाराष्ट्र में 29 जुलाई से 09 अक्तूबर तक तीन महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लेफ्टिनेंट (एएनओ) एनसीसीएसडी थल सेना की नियुक्ति प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रो. वर्मा पिछले तीन वर्षों से असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवाएं देने के साथ-साथ एनसीसी में केयर टेकर का पदभार भी बखूभी निभा रहे थे। एनसीसी सेना विंग में लेफ्टिनेंट बनने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा की ओर से ड्रिल टेस्ट का आयोजन भी किया गया। इस ड्रिल टेस्ट में कुल 38 कैडेट्स शामिल रहे तथा 10 कैडेट ने ड्रिल टेस्ट को प्रथम चरण में ही पास किया l पास हुए एनसीसी कैडेट्स को कैडेट ड्रिल इंस्ट्रक्टर की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इससे एनसीसी कैडेट्स की ड्रिल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ड्रिल टेस्ट के पश्चात लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने कैडेट्स को एनसीसी यूनिफॉर्म पहनने के सही तरीके और यूनिफार्म की बारीकियों के बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी दी। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने कैडेट्स को अपने ट्रेनिंग के कुछ अनुभवों के बारे में भी बताया।

फोटो कैप्शन :अंब कॉलेज प्राचार्य के साथ लेफ्टिनेंट प्रो. अनिल वर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें