फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क पर गुस्साए लोगों ने दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
दौलतपुर चौक-डंगोह खास-पिरथीपुर सड़क की खस्ताहाल और बार बार हो रही दुर्घटनाओं के चलते सांकेतिक धर? - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। दौलतपुर चौक-डंगोह खास-पिरथीपुर सड़क खस्ताहाल होने की वजह से शुक्रवार को स्थानीय लोगो ने शुक्रवार को सांकेतिक धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर सुचारू रूप से कार्य शुरू न हुआ तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों कैप्टन होशियार सिंह, लवली डोगरा, प्रेम डोगरा, इकबाल सिंह, हरमेश सिंह, रोशन लाल, अनिल जसवाल, सुरेश, नरेश, जतिंद्र राणा, संजय, बिट्टू, रविंद्र, राजीव कौशल, लाडी डोगरा, नरेंद्र संगर, बिट्टू, रविंद्र, कंचन, कमलेश कुमारी, सीमा देवी व अन्य ने बताया कि उक्त सड़क खड्ड का रूप धारण कर चुकी है और ऊपर से ठेकेदार द्वारा सड़क को उखाड़ने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जिससे इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही बार-बार दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। हालांकि लोनिवि के तहत डेढ़ वर्ष एक ठेकेदार द्वारा इस सड़क के किनारे नालियां बनाने का कार्य शुरू किया गया था परंतु आज दिन तक ऊक्त कार्य पूरा न हुआ। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए है। जिससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। साथ ही उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सड़क से उठती धूल लोगों को विभिन्न एलर्जिक बीमारियों से ग्रस्त कर रही है। साथ ही सड़क के दुकानदारी करना भी मुश्किल हो गया है। सड़क से उड़ती धूल घरों के अंदर तक पहुंच रही है। पहले लोनिवि टायरिंग के सीजन की बात करता था परंतु अब सही मौसम होने के बावजूद न तो नालियां बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है और न ही सड़क पर टायरिंग बिछाने का कार्य है। उन्होंने लोनिवि के उच्चाधिकारियों से इस बाबत हस्तक्षेप की मांग की है। उधर, लोनिवि के एसडीओ कुशल डडवाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और 24 घंटे के अंदर हर हाल में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिस बाबत ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें