फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बनेगा ओवरब्रिज

Sat, 12 Sep 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में क्षेत्रीय अस्पताल के समीप ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों को सड़क पार करने के दौरान होने वाली परेशानी और जोखिम से बचाने के लिए नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के समीप दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सड़क पार करनी पड़ती है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को सड़क पार करते समय दिक्कत होती है।
नगर निगम ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के समीप ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके बनने के बाद पैदल राहगीरों को सड़क पार करने के लिए वाहनों के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



रोजाना 600 से 700 की ओपीडी, पांचों उपमंडलों से पहुंचते हैं मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। पांचों उपमंडलों से रोजाना 600 से 700 के करीब मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के बाहर से गुजरने वाली सड़क पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की संख्या को देखते हुए यहां पैदल आवाजाही के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। ओवरब्रिज बनने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और सड़क पर पैदल राहगीरों की आवाजाही भी व्यवस्थित होगी।


क्षेत्रीय अस्पताल के समीप ओवरब्रिज बनाने को लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगामी कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-पृथ्वी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें