इंदिरा मैदान ऊना में चल रही हिमाचल प्रदेश स्कूली फुटबॉल अंडर-19 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में
पेनल्टी शूटआउट में हमीरपुर ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंदिरा मैदान ऊना में हिमाचल प्रदेश स्कूली फुटबाल अंडर-19 प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को अहम मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दिन के पहले मुकाबले में हमीरपुर और कांगड़ा की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में किन्नौर और मंडी की टीम के बीच जोरदार मुकाबला किया। किन्नौर ने कड़ी मेहनत के बाद मंडी को 1-0 से पराजित किया।
सबसे रोमांचक मुकाबला ऊना और हमीरपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। अंत में पेनल्टी शूटआउट में हमीरपुर ने 5-4 से बढ़त बनाई। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, वंदना सूद, विकास रतन, सोमनाथ धीमान, एडीपीओ जगजीत सिंह, संजय वशिष्ठ, यशपाल, राम कुमार, तेजिंदर कुमारी, दशनीत कौर, राकेश शर्मा, निशा जोशी, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, अर्पणा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।