फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली के रोडा में बनेगा आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

9.97 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
100-200 मीटर की रेंज में तैयार होगा ट्रैक

विभाग ने तमाम औपचारिकताएं कीं पूरी, एक साल में बनकर होगा तैयार

धर्मशाला, हमीरपुर और शिमला के बाद बनेगा चौथा ट्रैक


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 9.97 करोड़ रुपये की लागत से आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनने जा रहा है। यह ट्रैक 100 मीटर बाई 200 मीटर की रेंज में बनेगा और इसका निर्माण एक साल के अंदर पूरा होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग मंडल हरोली ने इस ट्रैक के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
यह ट्रैक शिमला के शिलारू, धर्मशाला और हमीरपुर के बाद प्रदेश का चौथा सिंथेटिक ट्रैक होगा। रोड़ा का ट्रैक प्रदेश का पहला बड़ा सिंथेटिक ट्रैक होगा। इस ट्रैक से खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रैक के निर्माण के साथ-साथ यहां पर मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें ड्राइंग रूम, फुटबाल और स्विमिंग जैसी अन्य खेल गतिविधियां भी शामिल होंगी। इस योजना का प्रारूप प्रस्तावित है और निर्माण कार्य के बाद इन सुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग हरोली मंडल के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह के अनुसार ड्राइंग फाइनल कर दी गई हैं और जल्द ही ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में इस ट्रैक के बनने से खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन भी संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें