फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब ब्लॉक में प्रधान पद के सबसे ज्यादा दावेदार

Fri, 22 May 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में ऊना जिला में विकास खंड अंब में प्रधान पद के सबसे ज्यादा दावेदार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 57 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 233 ने दावेदारी ठोकी है। ऊना विकास खंड में सबसे कम 149 प्रधान पद के दावेदार चुनावी रण में उतरे हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। बंगाणा विकास खंड में 176, हरोली और गगरेट विकास खंड से भी 162 उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में है। जिला ऊना में कुल 4,049 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 45 जिला परिषद सदस्य, 416 पंचायत समिति सदस्य, 849 प्रधान, 930 उपप्रधान तथा 1,809 वार्ड सदस्य शामिल हैं। जिला में कुल 2,139 पंचायत पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाना था, जिनमें से 706 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब शेष 1,433 पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला की 5 पंचायतें पूर्ण रूप से निर्विरोध चुनी गई हैं, जिनमें पंडोगा लोअर, जाखेवाल, बीनेवाल, उदयपुर तथा बोहरू शामिल हैं।
विज्ञापन



3,78, 021 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग



जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला ऊना में कुल 3,78,021 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,90,767 पुरुष, 1,87,252 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। साथ ही, 249 पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला में कुल 396 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक गगरेट

जिला परिषद 10

बीडीसी 85
प्रधान 162

उपप्रधान 158

वार्ड सदस्य 366
कुल पंचायत 41
कुल 781
..................


ब्लॉक बंगाणा
जिला परिषद 8
बीडीसी 76

प्रधान 176
उपप्रधान 197
वार्ड सदस्य 463
कुल पंचायत 49

कुल 920
...............

ब्लॉक ऊना
जिला परिषद 11

बीडीसी 73
प्रधान 149

उपप्रधान 177

वार्ड सदस्य 409

कुल पंचायत 54

कुल 899

.................

ब्लॉक अंब
जिला परिषद 7

बीडीसी 100

प्रधान 233

उपप्रधान 259

वार्ड सदस्य 570

कुल पंचायत 57

कुल 1069

...............

ब्लॉक हरोली
जिला परिषद 9

बीडीसी 83

प्रधान 162

उपप्रधान 169

वार्ड सदस्य 340

कुल पंचायत 48

कुल 763
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें