फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 100 मीटर दौड़ में अमन और चांदनी प्रथम

Wed, 31 Dec 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में मंगलवार को 28वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि वार्षिक एथलेटिक मीट विद्यार्थियों की छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा-मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई, जिससे सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उनमें जागरूकता बढ़े। एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़ (लड़के) में अमन प्रथम, रोबिन द्वितीय व धीरज भाटिया तृतीय रहे, जबकि लड़कियों में चांदनी प्रथम, प्रेम कुमारी द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में अमन चौधरी प्रथम, ईशान द्वितीय व आर्यन तृतीय रहे, वहीं लड़कियों में प्रीति प्रथम, प्रेम कुमारी द्वितीय व अनुबाला तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में लड़कों में आर्यन प्रथम, कुश द्वितीय व साहिल कुमार तृतीय रहे जबकि लड़कियों में संजना प्रथम, प्रेम कुमारी द्वितीय व रिया ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

800 मीटर दौड़ में लड़कों में साहिल प्रथम, ईशान द्वितीय व कुश शर्मा तृतीय रहे, जबकि लड़कियों में अनुबाला प्रथम, प्रीति द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में लड़कों में साहिल कुमार प्रथम, ईशान ठाकुर द्वितीय व शुभ तृतीय रहे, वहीं लड़कियों में संजना कुमारी प्रथम, अनुबाला द्वितीय व चांदनी तृतीय रहीं। लंबी कूद (लड़के) में अमन चौधरी प्रथम, धीरज द्वितीय व अश्मित तृतीय रहे। ऊंची कूद (लड़कियों) में आंचल प्रथम, अन्वीक्षा द्वितीय व चांदनी तृतीय रहीं, जबकि ऊंची कूद (लड़के) में सुंशात प्रथम, नितिन द्वितीय व धीरज भाटिया तृतीय रहे। लंबी कूद (लड़कियों) में अन्वीक्षा प्रथम, संजना द्वितीय व अनुबाला तृतीय रहीं। गोला फेंक (लड़के) में सोबिन प्रथम, वंश द्वितीय व अक्षित तृतीय रहे, जबकि गोला फेंक (लड़कियों) में पारुल प्रथम, रितिका द्वितीय व एकता तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर अमन चौधरी को लड़कों तथा संजना चौधरी को लड़कियों का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें