फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जातिगत भेदभाव और जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत घुंघराला में जातिगत भेदभाव और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने आरोपी के ताया से जमीन खरीदी है। कृष्ण कुमार अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, जिस कारण आरोपी गौरव अक्सर उनके साथ झगड़ा करता, गाली-गलौज करता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करता रहा। कृष्ण कुमार ने बताया कि इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार पंचायत में समझौते हो चुके हैं, लेकिन आरोपी की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें और उनके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकियां देता रहा। शिकायत के अनुसार 18 दिसंबर को आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उन्हें और उनके बेटे को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें