फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप

Thu, 18 Jul 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विकास खंड हरोली के तहत पड़ती ग्राम पंचायत पंडोगा के वार्ड नंबर 10 में सरकारी रास्ते के ऊपर अवैध निर्माण किया जा रहा है। मामले को लेकर पंचायत प्रधान गुलविंद्र सिंह गोल्डी ने उपप्रधान गुरपाल चौधरी और वार्ड पंच रविदत्त संग मिलकर पुलिस चौकी पंडोगा पहुंच शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

साथ ही जिलाधीश ऊना को भी ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। प्रधान गुलविंद्र सिंह गोल्डी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत पंडोगा के वार्ड नंबर 10 के क्यारियां मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी रास्ते के ऊपर अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा है। गोल्डी का कहना है कि पंचायत द्वारा मौके पर जाकर मना करने के उपरांत भी निर्माण कार्य को बंद न किया गया। इसके अलावा कई बार मुलाकात कर कार्य को बंद करने की बात की गई, लेकिन व्यक्ति अपनी मनमानी कर रहा है। ऐसे में गुलविंद्र गोल्डी ने पुलिस से मांग की है कि इस अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और तथ्य की छानबीन की जाए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें