फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रशस्त एप पर सभी शिक्षकों को 25 अगस्त तक करना होगा पंजीकरण

Tue, 18 Aug 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, शिक्षक और विशेष शिक्षकों को प्रशस्त 2.0 एप/डैशबोर्ड पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाना होगा। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की ओर से 14 अगस्त को जारी निर्देशों में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण और संवेदनशीलता संबंधी ट्यूटोरियल वीडियो पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत पंजीकरण और निर्धारित वीडियो का अवलोकन पूरा करना होगा।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार प्रशस्त 2.0 का उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग और शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना है। पंजीकृत शिक्षकों को डैशबोर्ड पर उपलब्ध सभी निर्धारित संवेदीकरण ट्यूटोरियल वीडियो देखने होंगे। इसके साथ ही स्कूल प्रमुखों को शिक्षकों और विशेष शिक्षकों को संबंधित कक्षाओं व सेक्शनों से मैप करने तथा सितंबर 2026 में होने वाली स्क्रीनिंग के लिए समय-सारणी निर्धारित करने को कहा गया है।
पहले चरण में सितंबर से अक्तूबर 2026 के दौरान सामान्य शिक्षक प्रशस्त एप के माध्यम से स्क्रीनिंग करेंगे, जबकि दूसरे चरण की स्क्रीनिंग अक्तूबर से नवंबर 2026 में विशेष शिक्षकों की ओर से की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को 25 अगस्त तक पंजीकरण और ट्यूटोरियल पूरा करवाने तथा इसके बाद मैपिंग और स्क्रीनिंग की निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि प्रशस्त 2.0 एप/डैशबोर्ड पर पंजीकरण के लिए सभी शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें