फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्राम पंचायत उदयपुर में निर्विरोध चुने गए सभी जनप्रतिनिधि

Sat, 16 May 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायत चुनाव के बीच ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत उदयपुर ने आपसी भाईचारे और एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को निर्विरोध चुन लिया है। शुक्रवार को निर्विरोध चयन का अंतिम दिन था, जिसका लाभ उठाते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत उदयपुर में जसविंदर कौर को प्रधान और मक्खन सिंह को उपप्रधान पद के लिए निर्विरोध चुना गया। वहीं वार्ड-1 से बलविंदर कौर, वार्ड-2 से निशा कुमारी, वार्ड-3 से कुलदीप सिंह, वार्ड-4 से रीटा देवी तथा वार्ड-5 से गुरदीप कौर पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनावो को आपसी सौहार्द और विकास की भावना के साथ संपन्न करवाना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और सभी लोगों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी ग्राम पंचायत उदयपुर के निर्विरोध गठन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंचायत एक परिवार की तरह होती है, जहां सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। निर्विरोध पंचायत चुने जाने से ग्रामीणों के आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना उजागर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें