फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात को लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी रहें सतर्क : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन को लेकर विधायक ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बरसात के मौसम को देखते हुए चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के साथ शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने बरसात के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें और मानसून से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहें। कहा कि बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव, बाढ़ जैसी आपदाओं की आशंका बनी रहती है। इसलिए समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल के भीतर सभी बाढ़ संभावित स्थानों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाए तथा उन स्थानों पर राहत व बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों, अस्पतालों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीमें गठित करने की बात कही गई। विधायक बबलू ने जनता से भी आग्रह किया कि बरसात के मौसम में सतर्कता बरतें और किसी भी आपदा की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र कुमार शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, तहसीलदार नरेश पटियाल, बीडीओ ओम पाल डोगरा, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता होशियार सिंह जस्सल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुखविन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता पुनीत कुमार सहित राजस्व विभाग व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
सचेत एप से मिलेगी आपदा से जुड़ी त्वरित जानकारी
विधायक बबलू ने जनता से सचेत एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह एप सरकार की ओर से विकसित किया गया है। इस एप में मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी, संभावित आपदाओं की चेतावनी, नजदीकी राहत शिविरों का विवरण और आपातकालीन नंबर उपलब्ध हैं। यह एप लोगों को समय रहते सावधान करेगी और आपदा की स्थिति में प्रशासन तक सूचना पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें