फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सूचकांक की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभाग करें काम : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा- सोमवार और वीरवार को जनसमस्याएं सुनने के लिए रहूंगा उपलब्ध
खनन व नशा माफिया के खिलाफ फील्ड में उतरें एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। डीसी ऊना जतिन लाल ने सभी विभागों को सुशासन सूचकांक के मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कानून एवं शांति व्यवस्था में सुशासन सूचकांक के मानकों को देख कर कमियां दूर करने को कहा। डीसी ऊना डीआरडीए ऊना के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक के दौरान बोल रहे थे। सभी विभागों को ऊना जिले में प्रदेश सरकार के तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीआरडीए भवन में अधिकारियों से कहा कि हाल ही में शिमला में हुए डीसी-एसपी सम्मेलन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जन समस्याओं की सुनवाई की और समाधान पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हर हफ्ते के सोमवार और वीरवार को पूरा दिन (किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ कर) जनता के लिए अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। हफ्ते के बाकी दिनों में ही वे विकास की दृष्टि से जिले का दौरा करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा सभी एसडीएम को भी इसे लेकर दिन निर्धारित करने को कहा। उपायुक्त ने जिले में खनन और नशा माफिया से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पुलिस के साथ तालमेल बनाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम फील्ड में निकलें और निरीक्षण करें।
विज्ञापन


ई-ऑफिस प्रणाली अपनाए हर कार्यालय
उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले का हर कार्यालय ई-कार्यालय बने, सभी फाइल वर्क डिजिटल पोर्टल के माध्यम से किए जाएं। अगली बैठक में सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत कार्य करना चाहिए। बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए बन रहे अप्रोच रोड़, पेयजल योजनाओं समेत अन्य कार्यों की गति की समीक्षा की। उपायुक्त ने पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के शेष कार्य को भी समयबद्ध पूरा करने को कहा। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज कार्य और बाईपास निर्माण के प्रस्ताव की दिशा में उठाए कदमों का ब्योरा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें