फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मियों को लेकर अलर्ट, जलसंकट संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, आवश्यक कदम उठाने को कहा
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव से सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में गर्मियों के सीजन के मद्देनज़र की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को गर्मियों के सीजन में आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों और वैकल्पिक जल आपूर्ति की योजना बनाने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव से सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने, दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता और हीट वेव से प्रभावित या मृत्यु होने वाले व्यक्तियों का डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को पीडीएस प्रणाली के तहत खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वन अग्नि की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता दलों की तैनाती और निगरानी करने के निर्देश दिए। वन अग्नि संभावित क्षेत्रों में अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील बनाए रखने को कहा ताकि किसी भी अनहोनी को समय पर रोका जा सके। कृषि विभाग को उच्च तापमान में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए किसानों को जल संरक्षण तकनीकों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों के परिसर में मधुमक्खियों के छते और होर्नेस्ट को हटाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें