फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विटामिन ए सिरप का भी सेवन करवाया गया
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाभर में चलाया अभियान

आने वाले दिनों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों में वीरवार को विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। इसके अलावा विटामिन ए सिरप भी पिलाई गई। इसके लिए सभी संस्थानों के अभिभावकों को पहले से सूचित किया गया और आपत्तियां भी दर्ज की गईं। हालांकि, यह प्रति वर्ष होने वाली प्रक्रिया है। किसी अभिभावक की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई। इसके बाद वीरवार को सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट और विटामिन ए सिरप का सेवन करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियों में एनीमिया सहित अन्य गंभीर रोगों के बचाव के लिए लेकर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं। शिविर में ज्यादातर बच्चों में पोषण की कमी मिलती है। इसकी मुख्य वजह स्वच्छ एवं पोषण युक्त खाने के बारे जागरूकता की कमी है। ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट व विटामिन ए सिरप का सेवन करवाया गया। इस अभियान में सभी निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

क्या है एल्बेंडाजोल टैबलेट

एल्बेंडाजोल एक एंटीपैरासिटिक दवा है जो दाद के संक्रमण का इलाज करती है। दाद एक संक्रामक फंगल संक्रमण है जो आपकी त्वचा पर एक गोलाकार, अंगूठी जैसा पैटर्न बनाता है। यह दवा टैबलेट के रूप में आती है। एल्बेंडाजोल शरीर में मौजूद कृमियों को मारता है और उन्हें मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
विज्ञापन


जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में वीरवार को एल्बेंडाजोल टैबलेट व विटामिन ए सिरप का सेवन करवाया गया। इस अभियान को लेकर विद्यार्थियों के अभिभावकों को पहले से सूचित किया गया। सभी बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने की हिदायत दी गई। अभियान सफल रहा।

सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें