फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वॉलीबाल में आईटीआई ऊना ने नैहरियां को 2-0 से हराया

Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में सातवींं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए शानदार मुकाबलेलडकियों के कबड्डी सेमीफाइनल में आईटीआई ऊना ने बंगाना को 43-03 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए) ऊना में सातवींं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) के तीसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान वॉलीबाल में राजकीय आईटीआई ऊना ने राजकीय आईटीआई नेहरियां को 2-0 सेटों से, साफत प्राइवेट आईटीआई.अवाहर ने एसवीएन प्राइवेट आईटीआई बढ़ेरा को 2-0 से, हिम गौरव प्राइवेट आईटीआई ने बीआरएम आईटीआई भालोन को 2-0 से और शोबित प्राइवेट आईटीआई ने ओपटेक प्राइवेट आईटीआई टकारला मोड को 2-1 से हराया।
लडकियों के कबड्डी सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय आईटीआई ऊना ने राजकीय आईटीआई बंगाना को 43-3 से और राजकीय आईटीआई ऊना ने आईटीआई मैहतपुर को 39-09 से हराया। कबड्डी के लडकों के सेमीफाइनल मुकाबलों में राजकीय आईटीआई पुबोवाल ने राजकीय आईटीआई मेहतपुर को 45-29 और राजकीय आईटीआई ऊना ने राजकीय आईटीआई पंडोगा को 29-20 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में पहले सेमीफाइनल में साफत प्राइवेट आईटीआई अवाहर ने राजकीय आईटीआई ऊना को 2-1 के सेट से और राजकीय आईटीआई बंगाना ने राजकीय आईटीआई पुबोवाल को 2-0 से हराया। बैडमिंटन महिला वर्ग में फाइनल मुकाबले में राजकीय आईटीआई (महिला) ऊना ने राजकीय आईटीआई मैहतपुर को 2-0 से हराया। वहीं, एथलेटिक्स में भी लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में राजकीय आईटीआई (महिला) ऊना का पूरा प्रभाव रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें