फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार के साथ उड़ान भरेगा हवाई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज नेरचौक में टेली-ऑन्कोलॉजी सेवाएं शुरू होंगी
विज्ञापन

हराबाग में फार्मर एडवाइजरी कैपेसिटी डेवलपमेंट सेंटर बनेगा
मंडी-चंडीगढ़ हवाई मार्ग पर नई हेलिकाप्टर सेवाओं की शुरुआत से आपातकाल में मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश सरकार ने मंडी जिले के लिए बजट 2026-27 में विकास की नई योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। प्रदेश सरकार ने मंडी जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और कृषि क्षेत्रों में विशेष योजनाओं का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को जारी किए गए बजट में क्षेत्र की कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया गया है। मंडी-चंडीगढ़ हवाई मार्ग पर नई हेलिकाप्टर सेवाओं की शुरुआत से न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं में भी तेजी आएगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र
कैंसर देखभाल को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डे-केयर कैंसर सेंटर और चार टर्शियरी केयर सेंटर आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा, एम्स बिलासपुर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बीच टेली-ऑन्कोलॉजी सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा पैट स्कैन और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिजिटल तकनीक के माध्यम से मरीज घर बैठे विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों कम होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्रशिक्षु छात्रों के लिए 8.80 करोड़ रुपये की लागत से नया छात्रावास बनाया जाएगा। साथ ही, मंडी, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर के कॉलेजों में खेल गतिविधियों के लिए ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा। सरकाघाट, सुंदरनगर और संधोल में खेल छात्रावासों को भी बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय
सुंदरनगर में दो करोड़ रुपये की लागत से नया भवन निर्माण किया जाएगा, जिससे विशेष बच्चों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
सड़क और कनेक्टिविटी
मंडी-गागल-चैलचौक सड़क का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे दूरदराज क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि और पर्यटन
हराबाग में फार्मर एडवाइजरी कैपेसिटी डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो किसानों को आधुनिक तकनीक, टिकाऊ खेती और बाजार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगा। रिवालसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा भुभु जोत का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें