फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते निजी बस अापरेटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के निजी बस ऑपरेटरों ने शुक्रवार को जिला आरटीओ कार्यालय में जेएनएनयूआरएम बसों को बिना समयसारिणी और मनमर्जी के रूटों पर चलाने के विरोध में जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए बस ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने सरकार पर नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। ऑपरेटर्स के जिला प्रधान अश्वनी सैणी ने कहा कि सरकार निजी बस ऑपरेटरों को खत्म करने पर उतारू हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर समय-समय पर सरकार को टैक्स सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर सड़कों पर स्वयं को घाटे में डालकर बसों को चला रहे हैं। लेकिन, सरकारी बसों में ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएनएनयूआरएम की ज्यादातर बसें तो बिना रूट के ही चल रही हैं, जबकि इन बसों से किसी भी प्रकार का टैक्स भी नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम केवल निजी बस ऑपरेटरों पर थोपे जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, बस ऑपरेटर पवन ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से अब ऊना से हमीरपुर को नए रूट शुरू किए जा रहे हैं और समयसारिणी में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि, इस रूट पर पहले ही बसों की संख्या ज्यादा है और सवारियां कम हैं। पवन ठाकुर ने कहा कि यदि शीघ्र इस मामले को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई न की गई, तो प्राईवेट बस ऑपरेटर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को इसी मुद्दे को लेकर एमसी पार्क में निजी बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर राज कुमार राजू, पवन ठाकुर, अश्वनी सैणी, प्रेम सिंह, बलविंद्र कुमार, विजय ठाकुर, श्याम लाल, संदीप शर्मा, कुलदीप कुमार, शालू मनकोटिया, संदीप, गुरनाम सिंह, हेमराज, रजनीश, राजेंद्र, कुलभूषण और सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें