फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दोपहर को हुई बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज

विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय हुई बारिश के बीच छाता लेकर संस्थान से लौटती युवतियां ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिले में वीरवार दोपहर को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय मौसम ठंडा बना रहा और कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी और उमस का प्रभाव लगातार बढ़ रहा था। किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी जिले में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें