फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो दिन की छुट्टी के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी भीड़, 564 पहुंची ओपीडी

Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में बाहर बैठ अपनी बारी का इंतजार करते मरीज ।संवाद - फोटो : Chineni news
विज्ञापन
महिलाओं में दिखा मौसमी बदलाव का असर, बच्चे और बुजुर्ग भी संक्रमण की चपेट में
विज्ञापन

24 मरीज बुखार और छह डायरिया से निकले ग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लगातार दो दिन अवकाश के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाने के लिए मरीजों का खास हुजूम नजर आया। सुबह से ही पर्ची काउंटर में पर्ची कटवाने के लिए मरीजों की भीड़ नजर आई। वहीं दूसरी ओर हर ओपीडी में मरीज उपचार करवाने के लिए बाहर कतर में अपनी अपनी बारी का प्रतीक्षा का इंतजार करते दिखे।
एकाएक मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जहां रातें सर्द हो गई हैं तो वहीं दिन का तापमान बढ़ने से सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। सोमवार को 564 ओपीडी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दर्ज की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं विभिन्न प्रकार के मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आई हैं। कुल 292 महिलाएं विभिन्न ओपीडी में उपचार करवाने के लिए पहुंची है। जबकि 170 पुरुष उपचार के लिए आए, तो वहीं दूसरी ओर मातृ एवं शिशु अस्पताल में भी 87 पुरुष और महिला शिशु की ओपीडी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार सोमवार को 24 मरीज बुखार और छह मरीज डायरिया से ग्रस्त निकले हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और उसका सीधे तौर पर आम जनता की सेहत पर असर दिख रहा है। जिसमें बच्चे महिला और बुजुर्ग सीधी तौर पर इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसलिए गर्म कपड़े अवश्य पहनें और बच्चों को भी गर्म वस्तुओं खाने सहित पहनावे का विशेष ध्यान रखें। सेहत के मामले में लापरवाही ना बरते और घरों के पकवान का सेवन करें। अभिभावक अपने बच्चों की हर तरह की खानपान की गतिविधि पर भी नजर रखें ताकि किसी संक्रमण और मौसमी बीमारी की गिरफ्त में न आ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें