फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज स्कूलों में लौटेंगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय परिसर और कमरों की साफ-सफाई का अच्छी तरह रखें ध्यान
विज्ञापन

पेयजल, स्वच्छता और मिड-डे-मील रसोई की सफाई पर दें विशेष ध्यान
विभागीय टीम करेगी निरीक्षण, खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज सरकारी और निजी क्षेत्र में संचालित स्कूलों में रौनक लौट आएगी। एलिमेंट्री शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने समस्त सरकारी और निजी पाठशालाओं को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले विद्यालय परिसर और कमरों की साफ-सफाई अच्छी तरह से करवाएं। अगर बरसात के कारण कहीं घास उगा है तो उसकी कटाई करवाएं। अगर बरसात के कारण जलभराव हुआ है तो उसे भी सही करें। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये भी निर्देश दिए हैं कि पीने के पानी की टंकियों की विशेष रूप से साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि छुट्टियों के बाद बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील, रसोई घर, बर्तन राशन का सामान जैसे दालें, चावल मसाले आदि की सफाई विशेष तौर पर की जाए। यह भी निर्देश दिए की निदेशालय के पत्रानुसार सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के समय सभी बच्चे रोल नंबर वाइज हिंदी और इंग्लिश में समाचार बोलेंगे। इसकी अवधि 3 से 5 मिनट तक होगी, सभी पाठशाला प्रमुखों को यह भी निर्देश दिए हैं कि विभाग की टीम स्कूल खुलते ही सभी स्कूलों का निरीक्षण करेगी और साफ-सफाई को विशेष रूप से परखा जाएगा और जहां पर कमी पाई जाएगी, उन पर आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बेरियां स्कूल में पानी की टंकियों की सफाई
पंचायत बेरियां में स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेरियां में गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से पहले साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है। इसी क्रम में विद्यालय में पेयजल की सभी टंकियों की सफाई की गई। यह कार्य विद्यालय के अध्यापक संजीव जस्वाल की निगरानी में पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि पहली जुलाई से स्कूल शुरू होने जा रहे हैं, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता जरूरी है। संजीव जस्वाल ने कहा कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें