फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: करवाचौथ के बाद बाजारों से रौनक गायब, दुकानदारों को दिवाली से आस

Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। करवाचौथ का त्योहार संपन्न होने के बाद क्षेत्र के बाजारों में रौनक कम होती नजर आ रही है। त्योहार से पहले जहां बाजारों में ग्राहकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही थी, वहीं अब दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। बाजारों में दिनभर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों की उम्मीदें अब दिवाली के त्योहार पर टिक गई हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ से पहले महिलाओं की खरीदारी को लेकर बाजारों में अच्छी रौनक थी। कपड़ों, कॉस्मेटिक, चूड़ियों, ज्वेलरी, मिठाइयों और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही थी। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए कपड़ों, शृंगार के सामान और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की थी। इससे दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी लेकिन त्योहार समाप्त होते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ गई है। दुकानदारों के अनुसार करवाचौथ के बाद कारोबार फिलहाल काफी धीमा पड़ गया है। सुबह से शाम तक दुकानें खुली रहने के बावजूद ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी रहने की उम्मीद थी लेकिन फिलहाल बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं है।
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुकानों में नए सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अब दुकानदारों को इंतजार है कि दिवाली के नजदीक आते ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़े और सुस्त पड़े कारोबार को एक बार फिर गति मिले।
विज्ञापन


करवाचौथ से पहले बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही थी। महिलाओं ने कपड़ों, कॉस्मेटिक और शृंगार के सामान की खूब खरीदारी की लेकिन त्योहार के बाद ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। कई बार पूरा दिन ग्राहकों का इंतजार करते हुए ही निकल जाता है। उम्मीद है कि दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में फिर से रौनक लौटेगी।
-अश्वनी चौधरी, दुकानदार

त्योहारी सीजन में व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है लेकिन करवाचौथ के बाद बाजार फिलहाल सुस्त है। अब दिवाली को लेकर दुकानदारों ने नए सामान का स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। दिवाली पर लोग कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान, दीये, लाइटें और पूजा सामग्री खरीदते हैं। उम्मीद है कि इस बार दिवाली पर बाजार में अच्छी खरीदारी होगी।
विज्ञापन

-मुनीश ठाकुर, दुकानदार, बडूही बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें