फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घने कोहरे और शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं से बचने के लिए घने कोहरे में धीमी गति से चलाएं वाहन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ऊना ने लोगों को किया सचेत
ऊना। जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के मद्देनजर जनहित में एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण आने वाले दिनों में ठंड और धुंध का असर बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। वाहन चालक घने कोहरे में धीमी गति रखें, लाइट का सही उपयोग करें और लो बीम या फॉग लाइट का प्रयोग करें। वाहनों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखें, सड़क की लाइनों को गाइड के रूप में इस्तेमाल करें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन या तेज संगीत से बचें।
लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान यथासंभव घर में रहें। बाहर निकलते समय सिर, कान, हाथ-पैर और नाक को ढकें। कई परतों वाले ऊनी कपड़े पहनें, गर्म पेय व पोषक आहार लें। हीटर या अंगीठी का उपयोग करते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां
हाथ-पैर सुन्न होना, कान या नाक पर सफेद-पीले दाग शीतदंश के लक्षण हो सकते हैं। जबकि अत्यधिक ठिठुरन, सुस्ती और थकान हाइपोथर्मिया के संकेत हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उपायुक्त ने नागरिकों से मौसम की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें